राजभाषा बीकानेर

राजभाषा विभाग

मंडल पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन राजभाषा विभाग का कार्य संपन्न होता है।

1.0 राजभाषा अनुभाग

मंडल कार्यालय

क्रम

पदनाम

स्वीकृत पद

कार्यरत

रिक्त

1.

राजभाषा अधिकारी

01

01

-

2.

कार्यालय अधीक्षक (राजभाषा)

01

01*

-

3.

राजभाषा सहायक ग्रेड ।

02

02

-

4.

राजभाषा सहायक ग्रेड ।।

03

01

02

5.

गोपनीय सहायक

01

-

01

वर्कशॉप लालगढ़

1.

कार्यालय अधीक्षक (राजभाषा)

01

0**

-

* अधीक्षक (राजभाषा) के रिक्त पद मंडल कार्यालय के सापेक्ष राजभाषा सहायक ग्रेड I को लगाया गया है।

** अधीक्षक (राजभाषा) का एक पद वर्कशॉप लालगढ़ में है तथा मंडल कार्यालय के कर्मचारी द्वारा वहां का कार्य देखा जा रहा है।

2.0 राजभाषा कार्यान्‍वयन समितियां

मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति यहां कार्यरत है जिसकी वर्ष में दो बैठकें होती हैं। बीकानेर मंडल पर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति तथा 11 स्टेशनों बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, हिसार, सिरसा, भिवानी, सादुलपुर, चूरू एवं रतनगढ़ पर स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समितियां कार्यरत हैं जिनकी बैठक प्रत्येक तिमाही में होती है।

3.0 हिंदी पुस्‍तकालय

बीकानेर मंडल तथा 10 स्टेशनों बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, हिसार, सिरसा, सादुलपुर, चूरू एवं रतनगढ़ पर अंशकालिक हिंदी पुस्तकालय तथा वाचनालय कार्यरत हैं। इन वाचनालयों में प्रति माह पत्र-पत्रिकाएं मंगाई जाती हैं तथा मंडल कार्यालय द्वारा वार्षिक रूप से पुस्तकों की खरीद सभी पुस्तकालयों के लिए की जाती है। इन पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं का रेलकर्मी व उनके परिजन लाभ उठा रहे हैं। इन पुस्तकालयों व वाचनालयों पर पुस्तकों व पत्र-पत्रिकाओं को रखने व समय-समय पर रद्दी निपटान, राइट ऑफ व्यवस्था भी की जाती है।

मंडल कार्यालय का पुस्तकालय सबसे बड़ा है। यहां कुल 4731 पुस्तकें सूची बद्ध हैं तथा इन्हें लेखकानुसार, पुस्तकानुसार व क्रमवार विभागीय साइट www.rajbhasha.net पर भी रखा गया है। पुस्तकों को खोजने व प्राप्त करने की यह सरल व्यवस्था है। यहां पर वाचनालय व पुस्तकालय का लाभ सभी अधिकारी गण, कर्मचारीगण व उनके परिजन प्राप्त कर रहे हैं।

4.0 मंडल पर विभिन्‍न विभागों से प्राप्‍त दस्‍तावेजों का अनुवाद समय पर सम्‍पन्‍न किया गया और इसे संबंधित विभाग को उपलब्‍ध कराया गया। वर्ष के दौरान निम्‍नलिखित दस्‍तावेजों का हिंदी अनुवाद किया गया-

1. वाणिज्‍य विभाग के स्‍टेशनों पर लगाए जाने वाले साईनबोर्ड / होर्डिंग के एकाधिकार से संबंधित संविदा/करार

2. वर्कशॉप लालगढ़ के लिए सफाई व्यवस्था व कचरे के निपटान की निविदा व उनकी शर्तों का अनुवाद।

5.0 हिंदी कार्यशालाएं

मंडल पर कम्‍प्‍यूटर पर हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया जिसमें यूनीकोड में कार्य किया जाना शामिल है। कम्‍प्‍यूटर पर हिंदी का व्‍यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए गया जिससे विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/ कर्मचारी लाभान्वित हुए। इसके अलावा हिंदी संबंधी अन्य विषयों पर भी कार्यशालाओं का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है।

6.0 स्टेशन संचालन नियम

बीकानेर मंडल पर 130 स्टेशन हैं जिनमें से 115 स्टेशन संचालन नियम डिग्लॉट रूप में स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। सिगनलिंग पद्धति में बदलाव के कारण बीकानेर मंडल पर पिपेरन, बिरधवाल, राजियासर, अरजनसर, महाजन, मलकीसर, नाथवाणा, लूनकरणसर, धीरेरा, भटिंडा ए केबिन, भटिंडा बी केबिन, हिसार, सिरसा, सातरोड स्टेशनों के स्टेशन संचालन नियमों का द्विभाषीकरण का कार्य प्रगति पर है।

7.0 'संवाद' पत्रिका का प्रकाशन

मंडल पर नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति के तत्‍वावधान में एक वार्षिक हिंदी पत्रिका "संवाद" का प्रकाशन 29 दिसम्‍बर 08 से आरंभ किया गया। इस पत्रिका द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार में मदद मिली है। इस पत्रिका का द्वितीय अंक 60 पृष्ठ जिसमें रंगीन चित्रों के 4 पेज शामिल हैं जनवरी 2010 में प्रकाशित हो चुका है। नगर राजभाषा समिति सदस्यों के सहयोग से प्रकाशित इस पत्रिका के प्रकाशन में मंडल रेल कार्यालय की प्रमुख भूमिका रही तथा मंडल रेल प्रबंधक महोदय, जो इस समिति के अध्यक्ष भी हैं, का संपूर्ण सक्रिय दिशा-निर्देशन मिलने से यह कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस पत्रिका का तृतीय अंक 29 दिसंबर 2010 को जारी कर दिया गया है। पत्रिका का द्वितीय अंक ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जा चुका है।

8.0 मंडल की राजभाषा वेबसाइट

राजभाषा दिवस पर राजभाषा से संबंधित वि‍विध सामग्री यथा वार्षिक कार्यक्रम, शब्‍दकोश, नगर राजभाषा बैठक, राजभाषा नियम 1976 व अधिनियम 1963, प्रोत्‍साहन योजनाएं, राजभाषा संबंधी प्रश्‍नोत्‍तर, मंडल पर की जाने वाली गतिविधियां, मित्रों से संपर्क व हमसे संपर्क करें आदि की वेबसाइट www.rajbhasha.net जो मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा तैयार की गई है, का लोकार्पण सितम्‍बर 08 में किया गया था। यह उत्तर-पश्चिम रेलवे पर बनी पहली राजभाषा वेबसाइट है। इसे पूर्ण रुप से हिंदी में विभागीय स्तर पर बनाया गया है।

यह साइट हिंदी के विभिन्न टूल्स पूरे वर्ड वाइड वैब पर प्रदान कर रही है। पुराने कृतिदेव हिंदी फोंट्स को वर्तमान यूनीकोड प्रणाली में तैयार करने का ऑनलाइन व ऑफलाइन टूल मुफ्त डाउनलोड के लिये साइट पर लगाया गया है। इससे कृतिदेव में टंकित हजारों पेज यूनीकोड में परिवर्तित किये जा चुके हैं तथा इस छोटी सी एप्लीकेशन के हजारों डाउनलोड साइट से हो चुके हैं। इसके साथ-साथ हिंदी में विंडोज को द्विभाषी बनाने से संबंधित फाइलें तथा सुंदर आकृति के ओपन टाइप फोंट्स भी यहां डाउनलोड के लिये रखे गए हैं। ऱ का चिह्न भी इन फोंट्स में लगा दिया गया है। यह साइट लाइनक्स सर्वर, जो सीपैनल युक्त है, पर पीएचपी व माईस्क्वयल प्रयोग से सुसज्जित है तथा यहां 24 घंटे मेल सर्वर सक्रिय रहता है। विख्यात साइट Google के साथ संबंधित होने से अभी 2000 जीबी की मेल स्पेस तथा Google application for Domain की सभी सेवाएं यथा ईमेल, डॉक, पेज, साइट, मैसेंजर तथा अन्य सेवाएं भी rajbhasha.net के साथ जुड़ी हैं जिन्हें हिंदी में सहजता से इस्तेमाल किया जा रहा है। मंडल कार्यालय के हिंदी पुस्तकालय की पुस्तकों की सूची भी इस साइट पर उपलब्ध है जिससे उपयोगकर्ता तुरंत अपनी मनपसंद की पुस्तकें खोज लेते हैं।

9.0 हिंदी दिवस के अवसर पर 13.09.10 से 27.09.10 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। दिनांक 13.09.10 को पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर अधिकारियों के लिए राजभाषा प्रश्‍नोत्‍तरी, 14.09.10 को मंडल के कर्मचारियों के लिए टिप्‍पण एवं आलेखन प्रतियोगिता, 16.09.10 को हिंदी श्रुतलेख प्रतियोगिता, 17.09.10 को कम्‍प्‍यूटर पर यूनिकोड प्रशिक्षण (नराकास स्‍तर) जिसमें मंडल के 6 कर्मचारी प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए, 20.09.10 को नगर स्‍तरीय हिंदी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता, 22.09.10 को कम्‍प्‍यूटर पर हिंदी टाइपिंग गति प्रतियोगिता, 24.09.10 को हिंदी पुस्‍तकालयों की उपयोगिता बढ़ाने के लिए सभी पुस्‍तकाध्‍यक्षों के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया। उक्त सभी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विजेता 15 कर्मचारियों को 26 अक्तूबर, 2010 को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में पुरस्कृत किया गया। इनके साथ ही मूल हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता (गृह मंत्रालय की योजना) भी लागू की गई तथा 20 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। अधिकारियों द्वारा हिंदी में अधिकाधिक डिक्टेशन दिए जाने के लिए डिक्टेशन पुरस्कार योजना वर्ष-2009 के तहत श्री पवन गुरावा, वरि. मंडल इंजीनियर (पूर्व) को भी ऱ 1000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

10.0 पत्राचार में हिंदी का प्रयोग

लक्ष्य उपलब्धि

(प्रतिशत)

(क)

हिंदी में पत्राचार

100

100

(ख)

मूल पत्राचार

100

99.66

(ग)

धारा 3(3)

100

100

10.1 जनसंपर्क कार्यों में हिंदी का प्रयोग

लक्ष्य उपलब्धि

(प्रतिशत)

(क)

आरक्षण चार्ट

100

100

(ख)

नाम-पदनाम बैज, रबड़ की मोहरें

100

100

(ग)

पार्सल रवन्ना, ई.एफ.टी

100

98.58

10.2 रेलवे के आंतरिक कार्यों में हिंदी का प्रयोग

मद

लक्ष्य %

उपलब्धि %

(क)

फाइलों पर नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग

75

75 से अधिक

(ख)

फाइलों एवं रजिस्टरों पर शीर्षक

100

100

(ग)

क तथा ख क्षेत्रों के लिये पास/पीटीओ

100

100

11.0 कर्मचारियों के हिंदी प्रशिक्षण की स्थिति

मंडल के समस्त अधिकारी/कर्मचारी/आशुलिपिक प्रशिक्षित हैं।

12.0 कंप्यूटर पर हिंदी कार्य

(क)

कुल कंप्यूटर

124

(ख)

द्विभाषी कंप्यूटर

124

(ग)

केवल अंग्रेजी में कंप्यूटर

--

(घ)

हिंदी में कंप्यूटर कार्य का प्रतिशत

90

----


इस पेज को साझा करें Share this Page link