जय हिन्द

राजभाषा पखवाड़ा 2010

विषय :- बीकानेर मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा।
--------
बीकानेर मंडल पर इस वर्ष 13 सितम्‍बर से 27 सितम्‍बर, 2010 तक मनाये जाने वाले राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्‍न स्‍तरीय प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का प्रस्‍ताव है जिसका विवरण निम्‍नानुसार है-
दिनांक प्रतियोगिता / गतिविधि
13.09.10 पखवाड़े का शुभारंभ एवं अधिकारियों के लिए राजभाषा प्रश्‍नोत्‍तरी
14.09.10 मंडल के कर्मचारियों के लिए टिप्‍पण एवं आलेखन प्रतियोगिता
15.09.10 स्‍टेशन राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, बीकानेर की बैठक एवं कर्मचारियों की टेबल ट्रेनिंग
16.09.10 हिंदी श्रुतलेख प्रतियोगिता
17.09.10 कम्‍प्‍यूटर पर यूनिकोड प्रशिक्षण (नराकास स्‍तर)
20.09.10 नगर स्‍तरीय हिंदी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता

संवाद पत्रिका ऑनलाइन उपलब्ध है

जैसा कि हमने संवाद के दूसरे अंक में कहा था कि हम संवाद पत्रिका को ऑनलाइन भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे, उसी क्रम में संवाद का दूसरा अंक ऑनलाइन उपलब्ध है जिसे http://rajbhasha.net/sanvad2/ पर देखा जा सकता है।

2010 बैठक 1

31 मार्च 2010 को समाप्त छमाही के लिये दिनांक 29/06/10 को आयोजित नराकास, बीकानेर की बैठक का कार्यवृत्त –
दिनांक 29/06/2010 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बीकानेर की वर्ष 2010 की प्रथम बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्य कार्यालयों की सूची अनुलग्नक “क” के रूप में तथा सदस्य कार्यालयों के छमाही आंकड़े अनुलग्नक “ख” के रूप में प्रदर्शित हैं।

2009 बैठक 2

30 सितंबर 2009 को समाप्त छमाही के लिये दिनांक 22/12/09 को आयोजित नराकास, बीकानेर की बैठक का कार्यवृत्त –

दिनांक 22/12/2009 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बीकानेर की वर्ष 2009 की दूसरी बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्य कार्यालयों की सूची अनुलग्नक “क” के रूप में तथा सदस्य कार्यालयों के छमाही आंकड़े अनुलग्नक “ख” के रूप में प्रदर्शित हैं।

पुरस्कार योजनाएं

पुरस्कार विवरण
1
कमलापति त्रिपाठी राजभाषा स्वर्णपदक – 1 पुरस्कार
हिंदी के प्रयोग-प्रसार में प्रशंसनीय योगदान के लिये रेलों/ उत्पादन कारखानों के व. प्रशासनिक
ग्रेड से ऊपर के अधिकारियों के लिये
2
रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक – 30 पुरस्कार
हिंदी के प्रयोग-प्रसार में प्रशंसनीय योगदान के लिये रेलों/ उत्पादन कारखानों के व. प्रशासनिक
ग्रेड के अधिकारियों के लिये
3
रेल मंत्री राजभाषा शील्ड/ ट्रॉफी एवं अन्य वैजयंतियां
रेल मंत्री राजभाषा शील्ड - 1 प्रथम पुरस्कार
रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी - 1 द्वितीय पुरस्कार
"क" एवं "ख" क्षेत्र में स्थित आदर्श मंडल के लिये आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती -1
"क" एवं "ख" क्षेत्र में स्थित स्टेशन / कार्यालय / वर्कशॉप के लिये रेल मंत्री राजभाषा शील्ड-1
तथा 7000/- रुपए नकद
4
लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी मौलिक लेखन पुरस्कार योजना

राजभाषा सप्ताह 2009

राजभाषा सप्ताह 2009 राजभाषा सप्ताह, 2009 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के 19 विजेताओं, मूल हिंदी टिप्पण पुरस्कार योजना 2008-09 के 20 विजेताओं तथा मंडल पर हिंदी में अधिकाधिक डिक्टेशन देने के लिये पुरस्कार योजना - 2008 के अंतर्गत व. मंडल यांत्रिक इंजीनियर को दिनांक 20.10.2009 को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के पश्चात पुरस्कृत किया गया।

 

राजभाषा सप्ताह 2009

वार्षिक कार्यक्रम 2009

उत्तर पश्चिम रेलवे

पत्र सं. 46 जी.ओ./हि.अनु नीति/भाग-V।। मंडल कार्यालय, बीकानेर
दिनांक 26-06-09
बीकानेर मंडल पर सर्व संबंधित
विषय:- संघ का राजकीय कार्य राजभाषा हिंदी में करने के लिए वर्ष 2009—2010 के लिए वार्षिक कार्यक्रम ।
---00---
उपरोक्‍त विषयान्‍तर्गत प्राप्‍त राजभाषा प्रयोग से संबंधित गृह मंत्रालय (राजभाषा) के दिशा- निर्देश व वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्‍य सूचना एवं आवश्‍यक कार्रवाई के लिए संलग्‍न है ।
कृपया वर्ष 2009—2010 के वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए लक्ष्‍य के अनुसार अपने कार्यालय में हिंदी का प्रयोग सुनिश्‍चित करें ।

राजभाषा अधिकारी
उ.प.रेलवे, बीकानेर
राजभाषा नीति संबंधी प्रमुख निर्देश

नराकास बैठक

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2009 की प्रथम बैठक दिनांक 23 जून 2009 को मंडल रेल कार्यालय के सभा कक्ष में दोपहर 4.00 बजे आयोजित की जाएगी। कृपया सभी सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्नधान बैठक में समय पर पहुंचने का कष्ट करें और जिन कार्यालयों से मार्च 09 को समाप्त तिमाही के आंकड़े नहीं भेजे गए हैं वे अपने कार्यालय की उक्त रिपोर्ट यथाशीघ्र भिजवाएं ताकि बैठक में राजभाषा प्रगति की समीक्षा की जा सके।

सचिव नराकास एवं राजभाषा अधिकारी

पत्र सं.843ई/न.रा.का.स.,बीकानेर/बैठक मं.रे.प्र. कार्यालय,
दिनांक 04.6.09 उ.प.रे., बीकानेर

1. वरि.मंडल प्रबंधक, भा.जी.बी.नि., जीवन प्रकाश, पो.बॉं.नं.66 जयपुर रोड, बीकानेर
2. आयकर आयुक्त, बीकानेर क्षेत्र, रानी बाजार, बीकानेर
3. निदेशक, केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, श्रीगंगानगर मार्ग पो. बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र बीकानेर

हिंदी की यांत्रिक सुविधाएं

विभिन्न प्रकार के कार्यों को कंप्यूटर पर राजभाषा हिंदी में करने के लिये विभिन्न यांत्रिक सुविधाएं गत वर्षों में विकसित की गई हैं। सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर हुए इन प्रयासों से अब कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करना बहुत सरल हो गया है तथा इन दिनों टाइपराइटर का प्रयोग नगण्य सा हो गया है।

हिंदी कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2009-10

राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय हिंदी के सहयोगी संस्थानों के माध्यम से कंप्यूटर पर हिंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रति वर्ष चलाता है। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य अपने कर्मचारियों / अधिकारियों को 5 दिवसीय इन कार्यक्रमों में अपनी सुविधानुसार वर्ष 2009-10 में भेज सकते हैं। राजभाषा विभाग की साइट पर विस्तृत विवरण तथा प्रोफार्मा उपलब्ध है।
http://www.rajbhasha.gov.in/comptrghin.pdf
इस वर्ष दो प्रकार के कार्यक्रम रखे गए हैं पहला कंप्यूटर पर हिंदी प्रयोग तथा दूसरा कंप्यूटर पर कुशल हिंदी प्रयोग से संबंधित रहेगा जो क्रमशः कंप्यूटर ज्ञान के स्तर पर आधारित रहेंगे। कुशल हिंदी प्रयोग के स्तर उपरांत प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण की भी योजना इस कार्यक्रम में है।

मेल

राजभाषा ईमेल गूगल द्वारा प्रदत्त की गयी है जो जीमेल के सामान सुविधायुक्त है। 7 जीबी स्पेस, ऑडियो- विडियो इन बिल्ट चाट, हिंदी मेल सुविधा, पॉप imap सुविधा इसकी मुख्य विशेषताएं हैं, आप यदि इस मेल को मुफ्त पाना चाहते हैं तो विविध सामग्री संपर्क शीर्षक के मीनू संपर्क-सहायता को या यहां क्लिक करें sign in मेल खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें राजभाषा मेल http://mail.rajbhasha.net क्लिक करें

इंदिरा गांधी पुरस्कार

पत्र संख्या 843 ई/ नराकास बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय
दिनांक 17-07-09 बीकानेर

सभी सदस्य कार्यालय
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,
बीकानेर

विषय:- राजभाषा संबंधी विविध पुरस्कार योजनाएं

संदर्भ:- उप सचिव, (राजभाषा) गृह मंत्रालय के दिनांक 20 मई के पत्र सं.
12011/1/2009 राभा(का-2)

प्रतिक्रिया

हमारा प्रयास है कि हम कुछ नया अपने प्रयोक्ताओं को देवें फिर भी पसंद नापसंद आपकी हम जानना जरूर चाहेंगे। तो अपनी प्रतिक्रिया जरूर देवें

मित्र मंडल

मित्र मंडल नया प्रयोग है

पुस्तक सूची पुस्तक व लेखकानुसार

मंडल पुस्तकालय की पुस्तकों की सूची लेखकानुसार यहां प्रस्तुत है। सदस्यगण अपनी सुविधानुसार पुस्तकों को छांट सकते हैं तथा शीघ्रता से खोज सकते हैं। यहां पर आपको अंग्रेजी में लिखने पर हिंदी मिलेगी जिससे आप वांछित खोज कर सकते हैं।
http://rajbhasha.net/drupal514/booklistnew

Syndicate content