विभिन्न प्रकार के कार्यों को कंप्यूटर पर राजभाषा हिंदी में करने के लिये विभिन्न यांत्रिक सुविधाएं गत वर्षों में विकसित की गई हैं। सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर हुए इन प्रयासों से अब कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करना बहुत सरल हो गया है तथा इन दिनों टाइपराइटर का प्रयोग नगण्य सा हो गया है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक रंजन के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में राजभाषा विभाग बीकानेर की ओर से हिंदी कार्य के लिये अनेक अभिनव प्रयोग वर्ष 2008 में किये गए हैं जिनका प्रचार-प्रसार करने के लिये राजभाषा संबंधी साइट भी www.rajbhasha.net गत वर्ष आरंभ की गई थी। कंप्यूटर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से हिंदी कार्य के प्रशिक्षण का कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर दिनांक 12-05-2009 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विंडोज तथा लीनक्स दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर हिंदी कार्य करने संबंधी सुविधाओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण तथा सहायक सामग्री आदि प्रदान किये गए। बीकानेर मंडल की सभी 12 शाखाओं से कंप्यूटर पर कार्य करने वाले 25 कर्मचारी (आशुलिपिकों सहित) “कंप्यूटर पर हिंदी का व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम” में शामिल हुए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम हिंदी यूनीकोड तथा हिंदी फोंट्स में कार्य की भिन्नता बताते हुए विंडोज एक्स पी को हिंदी में कार्य के लिये सक्षम बनाने की विधि प्रायोगिक रूप से बताई गई। इसके साथ-साथ हिंदी शब्दकोश को सभी एप्लीकेशन में काम में लेने तथा विभिन्न प्रकार के लेआउट वाले हिंदी कीबोर्ड को स्थापित करने वाली hinditoolkit.exe प्रदान करते हुए उसके उपयोग की जानकारी दी गई। ओपन ऑफिस राइटर में अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसक्रिप्ट करने की सुविधा की जानकारी के साथ-साथ यह ऑफिस भी वितरित किया गया। माइक्रोसोफ्ट वर्ड में हिंदी के लिये बनाए गए शब्दकोश की dic फाइल को वितरित करते हुए उसे ऑफिस में add करने की जानकारी भी प्रायोगिक रूप से दी गई। इस फाइल में रेलवे से संबंधित हिंदी शब्दावली को शामिल किया गया है जिससे हिंदी वर्तनी जांच में सही हिंदी का प्रयोग सरलता से किया जा सकता है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर बनाए गए परिवर्तक, जो html में बनाया गया है, से कृतिदेव फोंट्स को यूनीकोड में परिवर्तित करने की जानकारी देते हुए यह प्रयोक्ताओं को वितरित किया गया। यह एप्लीकेशन कृतिदेव से यूनीकोड तथा यूनीकोड से कृतिदेव दोनों प्रकार के परिवर्तन करने में सक्षम है तथा सैकंडों में यह कार्य कर देता है तथा मात्र 44 केबी का है। इसी प्रकार ऑनलाइन गूगल इंडिक ट्रांसक्रिप्टर तथा गूगल इंडिक लैब प्लेग्राउंड से बनाए गए कोड भी वितरित किये गए जो ऑनलाइन सुविधा होने पर अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसक्रिप्ट बहुविकल्प के साथ करने में सक्षम हैं। उबंतु लाइनक्स में भी इसी प्रकार ओपन ऑफिस हिंदी में कार्य करने की सुविधाओं की जानकारी तथा दो कीबोर्ड लेआउट सक्षम करने की विधि की जानकारी दी गई। फ्लैश में बनाए गए स्वचालित डेमो को प्रोजेक्टर द्वारा बड़ी आकृति में दिखाया गया तथा विभिन्न स्थलों पर रोक कर प्रयोक्ताओं की समस्याओं के समाधान किये गए तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण द्वारा हिंदी के अनुप्रयोग दिखाए गए।
एप्लीकेशन व टूल्स के डाउनलोड लिंक
HINDI IME XP
HINDI IME windows7
hinditoolkit
UniKrutidevConverter
googleitran
hindidicforword
hindi enable on XP
parivartan