नराकास शील्ड वर्ष 2010-11 भारतीय जीवन बीमा निगम को

पत्र सं. 843 ई/न.रा.का.स. बीकानेर/ शील्ड                                    मं.रे.प्र. कार्यालय

दिनांक 06.06.11                                                                      उ.प.रेलवे, बीकानेर

 

विषय:- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, वर्ष 2010-11 के लिए नगर राजभाषा शील्ड

महोदय,

 

            सहर्ष सूचित किया जाता है कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति , बीकानेर के स्तर पर वर्ष 2010-11 के दौरान राजभाषा में सर्वाधिक प्रशंसनीय कार्य करने के लिए नगर राजभाषा शील्ड "भारतीय जीवन बीमा निगम" को दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी कामकाज में सराहनीय कार्य के लिए निम्न 5 सदस्य कार्यालयों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

1. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय      2. आयकर आयुक्‍त कार्यालय

3. राष्‍ट्रीय उष्‍ट्र अनुसंधान केन्‍द्र     4. प्रसार भारती (आकाशवाणी)

5. भारतीय खाद्य निगम

 

            ये शील्‍ड एवं प्रशस्ति पत्र 28 जून 11 को आयोजित होनेवाली नराकास की बैठक में अध्यक्ष, नराकास एवं मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

इसे सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन प्राप्त है।

 

 

(राम सुशील सिंह)

 

सचिव, नराकास एवं

 

राजभाषा अधिकारी

 

उ.प.रे./बीकानेर

 

दूरभाष: 0151-2541443

इस पेज को साझा करें Share this Page link